वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने NSUI को धरना करने से रोका, नोकझोंक हुई; इस साल 19% ज्यादा बारिश हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें… शहर में इस साल अब तक सामान्य से 19% अधिक बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में 15.3mm पानी गिर चुका है। उधर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रविवार को आरक्षण के मुद्दे पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सिंहद्वार तक पहुंचे।
यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज बोले-योगी जी में PM बनने की दक्षता, हम चाहते हैं कि देश में रामराज्य हो वाराणसी में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने बड़ा बयान दिया है। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा की कोई भी व्यक्ति अपने कर्मो, कार्यों और दक्षता से आगे आता है।
मुख्यमंत्री योगी जी ने बहुत दक्षता दिखाई है। पूरी खबर पढ़िए… 2- आरक्षण के मुद्दे पर बीएचयू में NSUI का प्रदर्शन, सिंहद्वार पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रविवार को आरक्षण के मुद्दे पर NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सिंहद्वार तक पहुंचे।
यहां पुलिस और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पूरी खबर पढ़िए… 3- 24 घंटे में 15.3 MM बारिश, शहर में 19 फीसदी अधिक पानी बरसा; सोमवार से बढ़ेगा तापमान वाराणसी में पिछले 24 घंटे में शहर में 15.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 27 सितंबर के बीच जिले में कुल बारिश सामान्य से करीब 19% अधिक रही है। पूरी खबर पढ़िए… 4- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री वाराणसी पहुंचे, बोले- डॉक्टरों की छवि जीवनदाता की बनी रहे इसलिए कार्रवाई कर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को वाराणसी पहुंचे।
उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य विभाग में हो रही छापेमारी और कार्रवाई पर कहा कि चिकित्सक जीवनदाता होते हैं। उनकी छवि जीवनदाता की बनी रहे, इसलिए यह कार्रवाई हो रही है। पूरी खबर पढ़िए… 5- लाट भैरव की बारात में डमरू की धुन पर काशी झूमी, शंकर-पार्वती और गणेश के स्वरूप बाराती बने काशी में रविवार शाम बाबा कपाल भैरव (लाट भैरव) की बारात लाट भैरव मंदिर से निकली।
ढोल-डमरू और गाजे-बाजे की धुन पर काशीवासी जमकर नाचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। पूरी खबर पढ़िए… 6- पितरों के मोक्ष के लिए काशी पहुंच रहे लोग, 14 दिन तिल-जौ और कुश लेकर पितरों को जल अर्पित करेंगे पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही मोक्ष की नगरी काशी में पितरों के प्रति आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति, पितृ ऋण से मुक्ति और मोक्ष की कामना लेकर वाराणसी पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए… 7- नाविकों से मंत्री राजभूषण चौधरी ने संवाद किया, बोले- एक रोटी कम खाइए, बच्चों को जरूर पढ़ाइए वाराणसी में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ.
राजभूषण चौधरी ने नाविक, मछुआरा और निषाद समाज से सीधा संवाद किया। रिवर-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नाविक समाज की समस्याएं सुनीं। पूरी खबर पढ़िए… 8- अभाविप ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर BHU के चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा मांगा, सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की हुई वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवें दिन विद्यार्थी परिषद ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
पूरी खबर पढ़िए… 9- बेटियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए, बोलीं-भगत सिंह के सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे वाराणसी के राजातालाब में भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को समता किशोरी युवा मंच से जुड़ी सैकड़ों किशोरियों ने जागरूकता रैली निकाली। देश और समाज से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया।
पूरी खबर पढ़िए… 10- ADCP ने व्यापारियों के साथ जाम से निपटने की योजना बनाई, कहा-सुरक्षा के लिए CCTV लगवाएं वाराणसी में रविवार को अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) गोमती जोन नृपेन्द्र ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। इसमें व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने गए। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पूरी खबर पढ़िए…
📡 स्रोत: NewsData.io