वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर इस्कॉन मंदिर के बाहर 1KM लंबी लाइन, गंगा-वरुणा का बढ़ा जलस्तर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन करने को सुबह से ही भक्त पहुंच गए हैं।
मंदिर के बाहर 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। 51 द्रव्यों से महाभिषेक दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. काशी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, इस्कॉन मंदिर के बाहर 1KM लंबी लाइन काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन करने को सुबह से ही भक्त पहुंच गए हैं। मंदिर के बाहर 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। 51 द्रव्यों से महाभिषेक दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर... 2.
वाराणसी में गंगा-वरुणा का बढ़ा जलस्तर, 330 परिवार ने घर छोड़ा वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का असर लगातार गंभीर बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार सुबह गंगा के जलस्तर में गिरावट के संकेत मिले हैं, लेकिन नदी अभी भी चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है। पढ़ें पूरी खबर... 3.
जन्माष्टमी पर कल्कि अवतार में दिखेंगे कान्हा, हाथ में न्याय की तलवार धर्म की नगरी काशी में जन्माष्टमी के पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आज रात में जब शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा तो पूरा काशी मथुरा जैसा प्रतीत होगा।
वहीं इस वर्ष घरों में लोगों की झांकियों में भगवान की कल्कि अवतार की झांकी की धूम में है। पढ़ें पूरी खबर... 4.जन्माष्टमी की धूम फूल मंडी में भी दिखी, दुकानदार बोले- आज हजारों में होगी कमाई वाराणसी में जन्माष्टमी की धूम है। घरों से लेकर मंदिरों तक झांकियां सजाई जा रही हैं। इसका असर मलदहिया फूल मंडी में भी दिख रहा है।
यहां माला-फूल के साथ सजावट का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर... 5. कंचनपुर में रास्ते को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने पक्की नाप की मांग उठाई पिंडरा ब्लॉक के गड़खड़ा ग्राम सभा के कंचनपुर में रास्ते का विवाद गहरा गया है।
शुक्रवार को लेखपाल इन्द्रेश सिंह के कहने पर जिउत यादव के शौचालय का एक हिस्सा गिरा दिया गया। इस घटना के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और ग्रामीण इकट्ठा होकर कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। पढ़ें पूरी खबर... 6.
वाराणसी में गंगा-वरुणा किनारे स्कूलों में क्लास-ऑफ, राहत शिविर एक्टिव वाराणसी में बारिश के बाद बाढ़ के बढ़ते असर के बीच कई स्कूल कॉलेज बंद हो गए हैं। डिप्टी कान्वेंट स्कूल हुकुलगंज, सरस्वती विद्या मंदिर हुकुलगंज, तुलसी निकेतन हुकुलगंज, प्राथमिक पाठशाला, ढेलवरिया में कक्षाएं बंद हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7.
प्रवीण सिंह गौतम बने भाजपा काशी क्षेत्रीय मंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण सिंह गौतम को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को मिर्जामुराद गौर निवासी गौतम के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें पूरी खबर... 8. वाराणसी में महिला को लूटकर जंगल में छिपे लुटेरे पुलिस ने दबोचे वाराणसी में बाजार से घर जा रही महिला से सामने घाट पुल पर लूट की वारदत करने वाले आरोपियों को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामनगर पुलिस ने चेन स्नेचरों को क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी वारदात के बाद छिपकर भागने के मौके का इंतजार कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर... 9. नवेद-कॉम्प्लेक्स की दुकान में सीवर-चेंबर ब्लॉक, दुकानदार बोले - दुकानदारी घट कर 2% पहुंची वाराणसी के बेनियाबाग (भुलेटन) इलाके में बने नवेद कॉम्प्लेक्स रिहायशी बिल्डिंग के अवैध निर्माण को हटाने का निगम ने नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस जारी होने के बाद यहां के लोगों में हड़कंप है। लेकिन कोई भी इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं है। पढें पूरी खबर... 10. कश्मीरी गंज में जलजमाव की समस्या को लेकर विरोध वाराणसी के कश्मीरी गंज क्षेत्र में जलजमाव और नाली के गंदे पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का शुक्रवार को आक्रोश फूट पड़ा।
कॉलोनी के निवासी, स्थानीय लोग और बटुक एकजुट होकर प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय के बाहर पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वाराणसी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान इस्कॉन मंदिर के बाहर 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है, जिससे भक्तों की भीड़ और धार्मिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। यह घटना काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को दर्शाती है और शहर की परंपरागत त्योहारों की महत्ता को उजागर करती है। इस तरह के बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम से पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है, साथ ही ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।