अपराध

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह का VIDEO वायरल, इंस्टाग्राम चलाने से रोकने पर आत्महत्या का प्रयास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह का VIDEO वायरल, इंस्टाग्राम चलाने से रोकने पर आत्महत्या का प्रयास

नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें... काशी में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.94 मीटर दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का उच्चतम स्तर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा के तटवर्ती निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी में वार्निंग लेवल के करीब पहुंची गंगा, काशी के घाटों का संपर्क टूटा काशी में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.94 मीटर दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का उच्चतम स्तर है।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा के तटवर्ती निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह का VIDEO वायरल, युवक ने कैमरे वाले चश्मे से वीडियो बनाकर शेयर किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक युवक कैमरा लगे Meta Smart Glasses यानी कैमरे वाला चश्मा पहनकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया। उसने जलाभिषेक के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में इसे अपने इंस्टा पर डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर.. 3.

वाराणसी के जिला मुख्यालय पर सपा का विरोध वाराणसी के शिवपुर स्थित मान्यवर कांशीराम आवास योजना में जर्जर भवनों, टूटते छज्जों और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सोमवार को सपा नेता जीशान अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, वाराणसी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर... 4.

वाराणसी में युवती रेलवे ट्रैक पर लेटी, इंस्टाग्राम चलाने से रोकने पर आत्महत्या का प्रयास वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवती ने इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों से नाराज होकर युवती रेलवे ट्रैक पर लेट गई थी।

राहगीरों की सूचना पर आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर युवती की जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर... 5. रतजगा में रातभर घुली जलेबा की मिठास, दुकानदार बोले- बदलते समय के साथ सिमट रही पुरानी परंपरा काशी में भादो महीने के पहले त्योहार रतजगा की रात जलेबा की मिठास और कजरी की तान से माहौल रसपूर्ण रहा।

शहर से लेकर गांव तक लोगों ने रातभर जागकर रतजगा की परंपरा निभाई। देर शाम से ही जलेबा खाने-खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर... 6.

BHU में दाखिला वापस लेने पर अब देना होगा 1-हजार, 31 अगस्त के बाद बदलेगा नियम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति के अनुसार, पीजी के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 7.

वाराणसी में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, महिला बोली- देवर ने कपड़े फाड़े वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपए दहेज मांगने और शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

महिला ने अपने देवर पर अभद्रता करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर... 8. पिंडरा में रात में सड़क किनारे मिला युवक, नशे में धुत था सिंधोरा थाना क्षेत्र के सराय शेख लार्ड में सोमवार रात करीब 1:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में मिला।

पुलिसकर्मियों ने पाया कि युवक नशे की हालत में था। उसे तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर... 9. वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय में ताला काटकर की चोरी वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित सिखड़ी प्राथमिक विद्यालय में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आई।

अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला और खिड़की काटकर विद्यालय में प्रवेश किया। चोर यहां से टीवी, माइक-साउंड सिस्टम और बच्चों के लिए लगा समरसेबल पंप चुरा ले गए। पढ़ें पूरी खबर... 10.

वाराणसी के कोईराजपुर मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे,बारिश से पानी भरा वाराणसी के हरहुआ विकास क्षेत्र स्थित ग्राम सभा कोईराजपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।