वाराणसी में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का CM योगी ने किया लोकार्पण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, वाराणसी(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत-जापान मैत्री की झलक देखने को मिली। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की स्मृति में बनाए गए ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत की जनता की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि बताया। कार्यक्रम में शिंजो आबे की पत्नी आकी आबे भी मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ को भारत और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण और सांस्कृतिक संबंधों की स्मृति के तौर पर विकसित किया गया है। कॉरिडोर में शिंजो आबे के भारत और काशी से जुड़े संबंधों तथा उनकी स्मृतियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल के दौरान भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती मिली। ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों और साझा सांस्कृतिक जुड़ाव की स्मृति को दर्शाता है।
बाइट: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश(वीडियो कैप्शन: वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी ने शिंजो आबे की स्मृति में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का लोकार्पण किया। आकी आबे भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।)