खेल

वाराणसी के बरेका में 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 का भव्य शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी के बरेका में 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 का भव्य शुभारंभ

वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। बरेका कुश्ती केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने गुब्बारे उड़ाकर तथा दीप प्रज्वलित कर दिनांक 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात बरेका पहलवान अर्जुन यादव एवं उत्तर रेलवे पहलवान दिनेश के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबले का शुभारंभ कराया। फ्री स्टाइल कुश्ती के 69 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में बरेका के अर्जुन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल की प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे (NR), मध्य रेलवे (CR), पश्चिम रेलवे (WR), उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR), उत्तर मध्य रेलवे (NCR), रेल कोच फैक्ट्री (RCF), बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), पूर्वोत्तर रेलवे (NER), पूर्व मध्य रेलवे (ECR), रेलवे बोर्ड (RB), पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) सहित कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रहीं है।प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 एवं 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 एवं 130 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले खेले जा रहे है।

67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में आज फ्री स्टाइल कुश्ती में 70 किग्रा,92 किग्रा,79 किग्रा और 61 किग्रा और ग्रीको रोमन में 55 किग्रा, 72 किग्रा , 87 किग्रा,130 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में गोल्ड, सिल्वर ब्रांज मेडल के विजेता का फैसला होगा। पहलवानों के शानदार दांव-पेच एवं दमदार प्रदर्शन से पूरा कुश्ती केंद्र उत्साह और रोमांच से भर उठा।

खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट एवं उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और मुकाबले के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया। प्रतियोगिता में ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।