वाराणसी में भविष्य की सब्जी फसलों को बढ़ावा देने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में आईसीएआर-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में संभावनाशील एवं भविष्य की सब्जी फसलों को मुख्यधारा में शामिल करने पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। 21 से 30 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में देशभर से आए शिक्षक, वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।
समापन समारोह में पूर्व प्रमुख डॉ. ए.बी. राय ने इन फसलों के व्यवस्थित अनुसंधान, संरक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क विकसित करने की आवश्यकता बताई। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने पोषण, औषधीय गुण, जलवायु अनुकूलता और आर्थिक संभावनाओं को देखते हुए इन्हें कृषि विविधीकरण का विकल्प बताया।
कार्यक्रम निदेशक डॉ. राकेश कुमार दुबे ने बताया कि संस्थान अब तक संभावनाशील एवं भविष्य की सब्जी फसलों की 15 से अधिक किस्में विकसित कर चुका है। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।