राज्य

वाराणसी में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर कार्यशाला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर कार्यशाला

वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को बेहतर तरीके से लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यशाला में बताया गया कि एबीडीएम के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, आसान और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल करने और ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।अधिकारियों ने सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने और स्वास्थ्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही एबीडीएम और आयुष्मान भारत योजना के बीच डिजिटल समन्वय की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में तीन मंडलों के स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।