राजनीति

वाराणसी एमएलसी चुनाव में पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी एमएलसी चुनाव में पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो एमएलसी सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा और न ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन का समय दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया। इस बीच भाजपा ने दोनों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।

स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने स्नातक सीट से मौजूदा सदस्य आशुतोष सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।

मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।