वाराणसी में एयर शो से पहले गंगा तट पर की गयी विशेष आरती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में आयोजित होने वाले भव्य भारतीय वायु सेना एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' की अभूतपूर्व सफलता और सुरक्षित आयोजन के लिए बुधवार को नमामि गंगे टीम ने महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मां गंगा की विशेष आरती उतारकर आशीर्वाद मांगा । इस ऐतिहासिक और बड़े आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधा न आए और पूरा कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न हो, इसी कामना के साथ गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षा और सफलता की प्रार्थना की गई है।
द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम व स्वस्तिवाचन का पाठ करके नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर 'वायु सेना दिवस एरियल डिस्प्ले-2026' के ऐतिहासिक अवसर पर गंगा की लहरों के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना, आसमान में सटीक उड़ान और हेलीकाप्टरों का हैरतअंगेज करतब आयोजित होगा।
इसकी थीम 'विंग्स ओवर गंगा' रखी गई है। गंगा तट पर होने वाला यह आयोजन भारतीय वायु सेना के आधुनिक विमानन क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ युवाओं को वायु सेना से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करेगा। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकाप्टर डिस्प्ले टीम अपने करतब दिखाएंगी। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और एलसीएच प्रचंड सहित कई विमानों के प्रदर्शन की तैयारी है।
भारतीय नौसेना और थलसेना के विमान भी इसमें हिस्सा लेंगे। एयर शो में लड़ाकू विमानों के साथ परिवहन और अन्य श्रेणियों के विमान भी शामिल होंगे। इनमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस, प्रचंड, आइएल-76, आइएल-78, सी-295 और एएन-32 प्रमुख हैं। सूर्य किरण की एरोबैटिक टीम विमानों के सटीक तालमेल और समूह उड़ान का प्रदर्शन करेगी, जबकि सारंग टीम हेलीकाप्टरों के जरिए अपने उड़ान कौशल का परिचय देगी।
भारतीय नौसेना और थलसेना के विमानों की भागीदारी से संयुक्त संचालन क्षमता भी प्रदर्शित होगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वाराणसी में भव्य भारतीय वायु सेना एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' के पूर्व गंगा तट पर विशेष आरती का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मिलकर किया गया, जिससे गंगा की आशीर्वाद से कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षित आयोजन की कामना की गई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परंपरा और आधुनिक सैन्य प्रदर्शन के संगम को दर्शाती है, जिससे सांस्कृतिक गर्व और राष्ट्रीय आत्मविश्वास बढ़ता है। आम जनता पर इसका प्रभाव सकारात्मक है, क्योंकि यह धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित