वाराणसी में गंगा का जलस्तर 67.78 मीटर पहुंचा

वारणसी में गंगा का जलस्तर 67.78 मीटर पहुंचा, 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है।
केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्टेशन के अनुसार बुधवार, 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 67.78 मीटर दर्ज किया गया।जलस्तर में 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
इस दौरान वाराणसी में 53 मिलीमीटर वर्षा भी दर्ज की गई है।गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से 2.482 मीटर नीचे है। वहीं गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर है।