वाराणसी में जनभागीदारी से बताई जाएगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि अभियान के तहत लाभार्थियों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के साथ कॉलेजों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटक और योजनाओं के लाभार्थियों की ‘सक्सेस स्टोरी’ तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु’, ‘आंगन का उत्सव’ और ‘25 वर्षों के 25 सेवा कार्य’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। काशी और गुजरात के बडनगर से 250-250 बाइक की विशेष यात्रा निकाली जाएगी। अभियान के माध्यम से पंचायत से पार्लियामेंट तक ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प जनभागीदारी से लिया जाएगा।