वाराणसी मंडल में हिंदी पखवाड़ा, प्रतियोगिता आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतेंदु सभा कक्ष में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों और स्टेशनों से 17 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 23 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।