वाराणसी की रामलीला में हाथी बेकाबू, महावत को उठाकर पटका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी की रामलीला में हाथी बेकाबू, महावत को उठाकर पटका पंचवटी मैदान से निकलकर सड़क पर दौड़ा हाथी, पेड़ और बिजली के पोल उखाड़े; पुलिस ने दो किलोमीटर का इलाका सील किया वाराणसी। वाराणसी में रविवार सुबह रामलीला के दौरान एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे हाथी पंचवटी मैदान से निकलकर सड़क पर इधर-उधर दौड़ने लगा।
उसे बेकाबू होता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। महावत ने हाथी को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया। घायल महावत छापलू को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पंचवटी मैदान से सड़क पर निकले हाथी ने रास्ते में कई पेड़ों और बिजली के खंभों को उखाड़ दिया।
वह दीवारों पर भी सिर से धक्का मारने लगा। कुछ लोगों ने हाथी को काबू करने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन उसके उग्र व्यवहार के चलते इलाके में दहशत बनी रही। दो किलोमीटर के इलाके में आवाजाही बंद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर आसपास के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र को सील कर बैरिकेडिंग कर दी गई।
यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। पुलिस अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से घरों के अंदर रहने और बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है। वन विभाग की टीम हाथी को काबू करने में जुटी हाथी को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग और पशु विशेषज्ञों की टीम मौके पर जुटी हुई है। हाथी को आजमगढ़ से लाया गया था।
पंचवटी मैदान दरियापुर (दहिया) क्षेत्र में स्थित है, जहां रामलीला में शामिल होने वाले हाथियों को रखा जाता है। रामलीला के पात्र भी यहीं रहते हैं। इसी हाथी पर सवार होकर काशीराज परिवार के डॉ.
अनंत नारायण सिंह के बेटे रामलीला देखते हैं। फिलहाल हाथी को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा रखी है।
📡 स्रोत: NewsData.io