अपराध

वाराणसी में ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा-2 की मौत:सिर सड़क पर चिपका, चालक फरार; लोगों ने थाने का घेराव किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी में ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा-2 की मौत:सिर सड़क पर चिपका, चालक फरार; लोगों ने थाने का घेराव किया

वाराणसी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया गुजरने से दोनों का सिर सड़क से चिपक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा लोहता थाना क्षेत्र में हुआ।

दोनों की पहचान छेदी फल वाले उर्फ उमर (60) और राशिद जमाल पुत्र अनवारुल हक (16) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें..

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मंडी से फल लेकर लौट रहा था कारोबारी अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला...

लोहता थाना क्षेत्र के भट्टी निवासी उमर फल का कारोबार करते थे। वह चौराहे पर ठेला लगाकर फल बेचते थे। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह साइकिल लेकर फल खरीदने मंडी गए थे। मंडी से उन्होंने केला और कुछ अन्य फल खरीदे। इसके बाद वह सामान लेकर घर के लिए निकले। हादसे वाली जगह उनके घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर थी।

महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने पहुंचने पर वह हादसे की चपेट में आ गए। साइकिल चला रहा था राशिद वहीं, राशिद जमाल पुत्र अनवारुल हक अलावह की बड़ी मस्जिद के पास रहता था। वह छात्र था। शनिवार सुबह वह साइकिल लेकर घर से निकला था। वह घूमते हुए महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने पहुंचा था। इसी दौरान अकेलवा की तरफ से चांदपुर की ओर जा रहा ट्रक वहां से निकला।

इसी रास्ते पर वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत वहां से निकल गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक किस दिशा से आया था और हादसे के बाद वह किस रास्ते से गया।

पुलिस ने दोनों परिवारों को घटना की जानकारी दी। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कार्रवाई की मांग पर थाने पहुंचे परिजन दोनों परिवारों के लोग जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद वे लोहता थाने गए। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया और नारेबाजी की।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस अब वाहन की पहचान करने और चालक तक पहुंचने के लिए उपलब्ध जानकारी जुटा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।