वाराणसी को वैश्विक पर्यटन गंतव्य बनाने पर जोर

वाराणसी में होमस्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों तथा पर्यटन हितधारकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि वाराणसी देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में शामिल है और इसे वैश्विक स्तर का पर्यटन गंतव्य बनाने की अपार क्षमता है।कार्यशाला में मेक माय ट्रिप, अगोडा, इक्सिगो, एयरबीएनबी और ईज़ माय ट्रिप जैसे ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिचालन प्रबंधन, आतिथ्य, स्वच्छता-सुरक्षा, ऑनलाइन रिव्यू और डिजिटल प्रचार की जानकारी दी।भुवनेश कुमार ने कहा कि स्थानीय पर्यटन उद्यमियों की क्षमता बढ़ाने से सेवा गुणवत्ता और पर्यटकों के अनुभव में सुधार होगा।
कार्यशाला में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित विभिन्न कंपनियों और पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।