भोपाल

वार्ड 68 में 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत, संतोषी बिहार मंदिर में सड़क, पेविंग ब्लॉक व छत सुधार कार्य का भूमि पूजन

लेखक: योग अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वार्ड 68 में 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत, संतोषी बिहार मंदिर में सड़क, पेविंग ब्लॉक व छत सुधार कार्य का भूमि पूजन

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता-निर्देशक मंजू गौतम के निवास पर मंत्री कृष्णा गौर का भव्य स्वागत

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड 68 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की इसी कड़ी में संतोषी बिहार कॉलोनी स्थित मंदिर में पेविंग ब्लॉक, मंदिर की छत के सुधार कार्य तथा मुख्य सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भीकम सिंह बघेल, इंद्रपुरी मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव, पार्षद वार्ड 66 श्रीमती शिरोमणी शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता-निर्देशक श्रीमती मंजू उमेश गौतम, लक्ष्मी ठाकुर, कॉलोनी अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, बलवंत सिंह रघुवंशी, देवेंद्र यादव, राम यादव, प्रफुल्ल नीलकंठ, एमपी मिश्रा, सविता ठाकुर, सुनीता सिंह, एसएस रावत, एसपी साहू, अविनाश सक्सेना, श्रीमती सरस्वती रघुवंशी, दीप्ति मिश्रा, एसबी मालवीय, अनिल सिंह, टेकराम डोंगरे, श्रीवास्तव, बीएम उपाध्याय, विजय नीलकंठ, आरएस राजपूत सहित कॉलोनी की महिला शक्ति एवं इंद्रपुरी मंडल के बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंजू गौतम के निवास पर मंत्री कृष्णा गौर का सम्मान

कार्यक्रम के बाद कॉलोनी के प्रमुख उमेश गौतम के निवास पर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रीमती मंजू गौतम, उमेश गौतम, सूरज गौतम, प्रिंसी गौतम एवं आकाश गौतम ने शाल ओढ़ाकर मंत्री का सम्मान किया।

इस अवसर पर श्रीमती मंजू गौतम, वीरेंद्र त्रिपाठी एवं बलवंत सिंह रघुवंशी ने मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, इंद्रपुरी मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव सहित सभी उपस्थित जनों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

योग

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।