वार्ड-वॉर:हॉट वार्डों में टिकट के लिए आधा सैकड़ा पार दावेदार, भाजपा में 2562 और कांग्रेस में 2016 आवेदन, अभी और बढ़ेंगे
निगमों के एकीकरण नेो बढ़ाए पार्षद के दावेदार, वार्डो में 20 से 52 तक दावेदार: 150 टिकटों के लिए भाजपा और कांग्रेस में 4578 आवेदन जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान से पहले ही टिकट की लड़ाई चुनाव से ज्यादा रोचक होती जा रही है। 150 वार्डों में पार्षद बनने के लिए भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की भीड़ जुट गई है।
एक वार्ड में 20 से लेकर 52 लोगों ने आवेदन किया है। कांग्रेस के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 19 में अकेले 41 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। भाजपा में 2562 और कांग्रेस में रिकॉर्ड 2016 कार्यकर्ताओं ने पार्षद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हर वार्ड पर औसतन 26 दावेदार दौड़ में हैं।
भाजपा में प्रति वार्ड औसतन 17 से अधिक और कांग्रेस में करीब 13 से 14 कार्यकर्ता टिकट मांग रहे हैं। विद्याधर नगर : वार्ड 15-16 में भाजपा के 85 दावेदार, वार्ड 19 में कांग्रेस के 41 आवेदक भाजपा की दावेदारी में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 9, 11, 13, 14, 15 और 16 सबसे ज्यादा चर्चित हैं।
वार्ड 15 और 16 में मिलाकर करीब 85 दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सामान्य श्रेणी के साथ वैश्य समाज के प्रभाव वाले इन वार्डों में टिकट के लिए ज्यादा आकर्षण है। कांग्रेस में भी विद्याधर नगर दावेदारी में सबसे आगे है। यहां से 297 आवेदन आए हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 19 में अकेले 41 आवेदन पहुंच चुके हैं।
किशनपोल, आदर्श नगर और हवामहल में टिकट के लिए बढ़ी दावेदारों की होड़ सांगानेर के वार्ड 40 और 54 में सबसे ज्यादा घमासान 52 दावेदार वाले वार्ड क्यों हैं ‘हॉट सीट’
📡 स्रोत: NewsData.io