वर्ष 2026-27 के लिए 65 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

आयकर विभाग ने बताया है कि वर्ष 2026-27 के लिए 65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न-आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें कल तक दाखिल किए गए 2 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न संख्या 3 और 4 शामिल हैं। विभाग ने करदाताओं से अंतिम समय में जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है।
आईटीआर संख्या 3, 4, 5 और 7 दाखिल करने की अंतिम तिथि इस महीने की 31 तारीख है।