अब वर्ष में दो बार पीएससी की परीक्षा आयोजित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश युवा प्रदेश है और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए वर्ष में दो बार पीएससी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में एआई सिटी, नॉलेज सिटी और साइंस सिटी विकसित की जा रही हैं। सेमीकंडक्टर से लेकर नई तकनीकों तक, युवाओं के नए आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग दे रही है। स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को लगभग ₹5 लाख तक का अनुदान भी दिया जा रहा है।
युवाओं के लिए इंदौर और रीवा में आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं, उज्जैन में आईटी क्षेत्र का विस्तार हो रहा है और ग्वालियर में देश के सबसे बड़ा टेलीकॉम हब विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।