अपराध

वशीकरण का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वशीकरण का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी

13 अक्तूबर 2026, देहरादून: देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और पिछले डेढ़ महीने से पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार में किराये पर रह रहे थे। पूछताछ में अब तक 100 से अधिक लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

12 अक्टूबर की रात को पटेलनगर पुलिस ने छापा मारकर शाहरुख निवासी मुजफ्फरनगर और सलमान निवासी शामली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग नामों के आठ आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, दो भरे हुए चेक, एक सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्वयं को वशीकरण विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक बताकर सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित करते थे और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की पारिवारिक और अन्य समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

पुलिस आरोपियों के बैंक खातों में हुए लेन-देन और ठगी के अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

कैप्शन- वशीकरण का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।