खेल

वसीम अकरम ने खुलकर किया इमरान खान का समर्थन, बोले- 'उनके साथ जो हो रहा...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वसीम अकरम ने खुलकर किया इमरान खान का समर्थन, बोले- 'उनके साथ जो हो रहा...'

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान को दुनियाभर से सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि इमरान के लिए उनके देश पाकिस्तान से बहुत कम आवाज उठ रही है.

लेकिन धीरे-धीरे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं.

उनके साथ खेलने वाले पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने खुलकर उनका सपोर्ट किया. वसीम ने इमरान की हालत को लकेर बात की.

बता दें कि 73 साल के इमरान भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं.

उन्हें जेल में रखने और उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है.

हाल ही में 21 पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान की सेहत और उन्हें सही मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को पत्र लिखा था.

क्या बोले वसीम अकरम?

Athletic से बात करते हुए वसीम ने कहा, "इमरान खान मेरे मेंटर थे.

वह मेरे दोस्त हैं, मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं. मैंने तीन साल से उनसे बात नहीं की है. राजनीतिक नजरिए से उनके साथ जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

अदालत तो अदालत है, लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है, उस पर कोई समझौता नहीं हो सकता."

अकरम ने इमरान बेटों कासिम और सुलेमान के उस इंटरव्यू पर भी बात की, जो इंग्लैंड टेस्ट के दौरान चलाया गया था.

पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी की तरफ से इंटरव्यू को ऑन एयर करने के लिए मना किया गया था.

इस इंटरव्यू पर वसीम अकरम ने कहा, "इसके बाद यहां (पाकिस्तान में) थोड़ा हंगामा हुआ.

फिर मैंने पढ़ा कि पाकिस्तानी सरकार की तरफ से इमरान के दौरों, फोन कॉल्स की पूरी जानकारी और आंकड़े जारी किए.

लेकिन आप जानते ही हैं कि इस पर यकीन करना मुश्किल है और यह समझना भी मुश्किल है कि अभी किस बात पर भरोसा किया जाए."

मुझे क्या करना है, कोई नहीं बताएगा

अकरम ने कहा, "ठीक है.

जब तक

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के प्रति वसीम अकरम के खुला समर्थन को दर्शाती है। इमरान के राजनीतिक संघर्ष और कानूनी चुनौतियों के बीच यह समर्थन उनके समर्थकों के बीच एकजुटता का प्रतीक बन गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे खेल जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व राजनीतिक मुद्दों में भी आवाज उठाते हैं, जिससे सार्वजनिक राय पर असर पड़ता है। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है कि किसी भी परिस्थिति में सम्मानित नेता को समर्थन मिल सकता है, और इससे नागरिकों मे

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।