वासुकीताल ट्रैक पर फंसे ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
29 सितम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में स्थित वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। SDRF और राहत बचाव एजेंसियों ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया। जहां पर सभी ट्रेकर्स का मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए।
SDRF की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वासुकीताल ट्रैक पर चलाया गया रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में वासुकीताल ट्रैक पर अन्य किसी ट्रेकर के फंसे होने की सूचना नहीं है।
संलग्न- फोटो
कैप्शन- वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू