राज्य

वायुसेना प्रमुख ने NCC कैडेट के साथ भरी उड़ान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वायुसेना प्रमुख ने NCC कैडेट के साथ भरी उड़ान

23 अक्टूबर, नई दिल्ली: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर 2026 को एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की सीनियर विंग कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के साथ उड़ान भरी। यह उड़ान उनके अपने पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के साथ अंतिम उड़ान भरने से पहले आयोजित की गई।

उड़ान से पहले कैडेट को कॉकपिट से परिचित कराने, सुरक्षा संबंधी निर्देश देने, इजेक्शन प्रक्रिया समझाने और मेडिकल जांच जैसी तैयारियों से गुजरना पड़ा। किरण विमान में सवार होने से पहले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उन्हें विमान की विशेषताओं, प्रमुख हिस्सों, इंजन की कार्यप्रणाली, कॉकपिट प्रक्रियाओं और सुरक्षा प्रणालियों की जानकारी दी।

उड़ान के दौरान उन्होंने कैडेट को विभिन्न फ्लाइट मैन्यूवर, उड़ान के कोण और तीव्र मोड़ों के बारे में समझाया। साथ ही, अपने मार्गदर्शन में उन्हें इन मैन्यूवर का अभ्यास करने का अवसर भी दिया।

इस उड़ान से कैडेट तेजस्वी रेड्डी को विमानन क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव मिला और उन्हें एविएटर बनने के अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिला। इस पहल ने NCC की एयर विंग के कैडेट्स के लिए विमानन का अनुभव हासिल करने और रक्षा बलों में करियर तलाशने के अवसरों को भी रेखांकित किया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर कैडेट्स में कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए अपनी प्रशिक्षण गतिविधियों का लगातार विस्तार कर रहा है। विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप, NCC का उद्देश्य युवाओं को अपनी क्षमताएं विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अवसर प्रदान करना है।

Source: PIB

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।