देश

‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (4 नवंबर, 2026) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रिजीम चेंज करना है?

रिजीम चेंज का मतलब राहुल गांधी का मन बांग्लादेश जाने का है.

वे अभी बांग्लादेश से काफी ज्यादा प्रभावित हैं, तो वे आएं, मैं असम या पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से उनको पार करवा दूंगा.

उन्होंने कहा, ढाका चले जाओ, वहां प्रधानमंत्री बनो, अगर बनना है तो.

इसके साथ ही, उन्होंने संस्कृत का एक छोटा श्लोक भी बोला- धर्मो रक्षति रक्षितः इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तरफ से BJP पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस सांसद पर हमला किया.

उन्होंने कहा, हमने चोरी जरूर की है, लेकिन वो लोगों के दिलों की चोरी है, न कि वोट चोरी.

वोट चोरी का हल्ला करते रह जाएंगे राहुल गांधी- हिमंत

उन्होंने कहा, राहुल गांधी वोट चोरी..

वोट चोरी करते रह जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों को चुरा लेंगे और आने वाले चुनावों में राहुल गांधी को फिर से हार का सामना करना होगा.

बिहार के पूर्णिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकतंत्र बचाओ, अराजक हटाओ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर रहे.

उन्होंने कहा कि लोगों में BJP के लिए बहुत उत्साह है और जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है. इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी को पीएम मोदी से सीख लेने की सलाह दी.

राहुल गांधी को सीएम हिमंत की सलाह

कैसे article 370 को हटाया , कैसे expressways बने , कैसे भारत naxal mukt बना । Rahul Ji कुछ तो सीखो । https://t.co/Qe9hLER0Jt

Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 4, 2026

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राहुल गांधी आप हमारी परेशानी समझने

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।