मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज

अगस्त का तीसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी इंटरेस्टिंग रहने वाला है. दरअसल इस वीक ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक से लेकर कॉमेडी और सुपरहीरो ड्रामा तक कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. यानी इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिंज वॉच के लिए बहुत कुछ है तो चलिए यहां 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी की वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे जियो हॉटस्टार पर 21 अगस्त से देख सकेंगे.

प्यार प्रेमा कल्याणम

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को एलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसमें वे सान्वी मेग्घाना के साथ लीड रोल में इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में है जो शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहती है, जिससे उसके पति को 'घर-जमाई' बनकर वहीं रहना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त से स्ट्रीम कर सकेंगे.

चेन्नई लव स्टोरी

किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया रेड्डी स्टारर, तेलुगु रोमांटिक ड्रामा 'चेन्नई लव स्टोरी' प्यार, चाहत और रिश्तों की कई परतों को सामने लाती है, बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के बाद, यह फिल्म 21 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।