खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम अपने जोरदार खेल के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत के खिलाफ आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं.

दोनों टीमों के बीच जब भी टी20 मुकाबला होता है, रोमांच देखने को मिलता है.

ऐसे में अगर पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आता है.

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं.

इनमें टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. वहीं, 1 मुकाबला बिना कोई नतीजे के रहा है. यानी दोनों टीमों के बीच टी20 में भारत ने साफ बढ़त बना रखी है.

भारत ने ज्यादा मुकाबले जीते

31 मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो भारत ने करीब 65% मुकाबले जीते हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की जीत का फीसद करीब 32% रहा है.

इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है.

आखिरी मुकाबले में भी भारत की जीत

दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला 1 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था.

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारत में भी टीम इंडिया का दबदबा

भारत में खेले गए मुकाबलों में भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है. दोनों टीमों के बीच भारत में अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं.

इनमें भारत ने 9 मुकाबले जीते, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.

ऐसे में घरेलू मैदान पर भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैरेबियाई टीम के खिलाफ काफी मजबूत रहा है.

यह भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/sports/icc-fines-india-20-percent-and-west-indies-10-percent-for-slow-over-rate-ind-

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।