अपराध

वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए रघु महतो की हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए रघु महतो की हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला पुलिस ने रघु महतो हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए की गई थी हत्या।

Short Headline: वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए रघु महतो की हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

14 अक्टूबर, सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर में रघु महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि मृतक और तीनों आरोपित एक ही कंपनी में काम करते थे। वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के इरादे से आरोपियों ने पहले रघु महतो को शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटे गए रुपये, मोबाइल फोन और शर्ट बरामद की है।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के पास रघु महतो का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभवन भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जांच के क्रम में शंकर सरदार, रवि महतो और भीम महतो को गिरफ्तार किया।

बाइट- मनोज स्वर्गियारी, एसपी, सरायकेला-खरसावां

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।