व्हाइट हाउस ने 'TRUMP TV' लॉन्च करने का किया एलान, 3 बड़े मीडिया संस्थानों को बैन करने के बाद आया फैसला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
TRUMP TV: अमेरिका में मीडिया को लेकर चल रही उधल पुथल के बीच व्हाइट हाउस ने एक अहम फैसला लिया है.
व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर 'ट्रंप टीवी' के लॉन्च की घोषणा की है, जो एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क है और प्रशासन से जुड़ी सामग्री को 24/7 स्ट्रीम करेगा.
व्हाइट हाउस से 3 बड़े मीडिया संस्थानों को बैन करने के बाद ट्रंप प्रशासन का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने CNN, MS NOW और पॉलिटिको समेत कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस एक्सेस पर रोक लगा दी थी.
यह कार्रवाई 18 सितंबर 2026 को की गई, जिसके तहत इन संस्थानों के पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल्स रद्द कर दिए गए थे और उन्हें व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया.
इस पर ट्रंप का कहना है कि इन मीडिया संस्थानों की कवरेज उनके प्रशासन के प्रति लगातार नकारात्मक और पक्षपातपूर्ण रही है तथा वे सरकार के कामकाज की सकारात्मक खबरों को पर्याप्त जगह नहीं देते.
The White House officially announces the launch of 'TRUMP TV', a digital broadcasting network set to stream administration content 24/7. (Source: X/The White House) pic.twitter.com/BK5ArZitGG — ANI (@ANI) September 22, 2026 ट्रंप ने कुछ रिपोर्टों को भ्रामक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय भी बताया है.
इस फैसले के बाद प्रभावित मीडिया संस्थानों ने कार्रवाई को चुनौती देने की दिशा में कानूनी कदम उठाए हैं और व्हाइट हाउस की मीडिया एक्सेस नीति को लेकर विवाद तेज हो गया है.
यह भी पढ़ें: ईरान को अमेरिका का नया झटका! 23 सितंबर से दुनियाभर में ईरानी फ्लाइट्स को बैन करने का लिया फैसला कैसे काम करेगा ट्रंप TV ट्रंप टीवी की शुरुआत की घोषणा करते हुए व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट ने बताया कि यह सेवा अब 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है.
इसमें ट्रंप प्रशासन की अहम घोषणाएं, बड़े फैसले, पुराने महत्वपूर्ण वीडियो और ताजा खबरें एक ही जगह दिखाई जाएंगी.
व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रशासन से जुड़े ऐसे कई बड़े पल, जो टीवी पर प्रसारित नहीं हो पाए, अब ट्रंप टीवी पर देखे जा सकेंगे.
लॉन्च के दौरान चैनल पर ट्रंप के पुराने भाषणों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के वीडियो भी दिखाए गए.
इनमें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की फुटेज भी शामिल थी.
अन्य मीडिया ने बनाई दूरी, कोर्ट पहुंचा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मीडिया संस्थानों के बीच विवाद अब कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है.
CNN, MS NOW (पूर्व में MSNBC) और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किए जाने के बाद तीनों मीडिया संस्थानों ने संघीय अदालत का रुख किया है.
ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये संस्थान लगातार पक्षपातपूर्ण कवरेज करते हैं और फर्जी खबरें प्रसारित करते हैं.
वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में कई अन्य बड़े अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने भी व्हाइट हाउस के वीडियो पूल कवरेज से दूरी बनाने का फैसला किया है, जिससे प्रशासन और मीडिया के बीच तनाव और बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: 'वैश्विक संकटों से निपटने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत', UNGA में बोले विदेश मंत्री जयशंकर मीडिया के बहिष्कार पर क्या बोले ट्रंप?
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात के बाद ग्रेसी मेंशन के बाहर ट्रंप ने पत्रकारों से बात की.
इस दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि कुछ मीडिया संस्थान उनका बहिष्कार कर सकते हैं.
ट्रंप ने कहा कि मीडिया ने पहले भी उनके बहिष्कार की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनके बारे में लगातार खबरें और सुर्खियां बनती रही हैं.
ट्रंप ने यह भी कहा कि मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे खबरों को निष्पक्ष तरीके से पेश करें.
उन्होंने अपने प्रशासन के उस फैसले का बचाव किया, जिसमें कुछ मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोक दिया गया था. ट्रंप ने इन संस्थानों पर "फर्जी खबरें" फैलाने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि अगर कोई मीडिया संगठन गलत खबरें प्रकाशित करता है, तो उनके मुताबिक ऐसे संस्थानों को व्हाइट हाउस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
📡 स्रोत: NewsData.io