विभिन्न शिक्षण संस्थानों के नवनिर्मित भवनों का करेंगे उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 23, चंबा (हिमाचल प्रदेश): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 23 अक्तूबर को सांय डलहौजी पहुंचेंगे। रोहित ठाकुर 24 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे सेक्रेड हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
उनका रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा। शिक्षा मंत्री 25 अक्तूबर को राजकीय उच्च विद्यालय सैहली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। तथा दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में विज्ञान खंड का उद्घाटन करने के उपरांत बन्नी माता मंदिर जायेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर रहेगा। 26 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री प्रातः 8:30 बजे भरमौर से कुगती के लिए रवाना होंगे।
यहां वह राजकीय उच्च विद्यालय कुगती के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। आगे का प्रवास कार्यक्रम बाद में जारी होगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रवास और नए भवनों के उद्घाटन से जुड़ी है। 23 से 26 अक्टूबर तक मंत्री प्रवास पर रहकर 24 अक्टूबर को डलहौजी के सैकड़ों छात्रों के लिए नए स्कूल भवन के उद्घाटन और 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि बनेंगे। यह कदम शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे के विकास को दर्शाता है, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधाएँ और शिक्षण वातावरण मिलेगा। आम जनता को बेहतर शिक्षा संसाधन, रोजगार के अवसर और क्षेत्रीय विकास की उम्मीद हो सकती है, जो सामाजिक-आर्थि