Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. वो अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अब अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका गुस्सा और तीखा रिएक्शन है. दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में अपने एक फैन को जमकर फटकार लगाई है.
अर्जुन कपूर का वीडियो वायरल अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन बिना बताए उन्हें रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है. फैन को वीडियो बनाते देख अर्जुन नाराज हो गए और उन्होंने उससे वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय सिर्फ फोटो लेने के लिए कहा.
कार में बैठे थे अर्जुन कपूर वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी कार में बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू जैकेट पहनी हुई है और काफी कैजुअल लुक में दिख रहे हैं.
इसी दौरान एक फैन उनकी कार के पास पहुंचता है और अर्जुन से फोटो लेने की रिक्वेस्ट करता है. एक्टर भी उसकी बात मान लेते हैं और फोटो के लिए तैयार हो जाते हैं. लेकिन तभी अर्जुन की नजर इस बात पर पड़ती है कि फैन फोटो लेने के साथ-साथ उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा है. <
📡 स्रोत: ABP Live Film