VIDEO में देखें पंजाब बंद:हाईवे पर निहंगों ने घेरे गाड़ी वाले, जालंधर में दूल्हे की गाड़ी रोकी; निहंग सिर पर बंदर लेकर प्रदर्शन में पहुंचा
जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में आज पंजाब बंद किया गया। विभिन्न सिख संगठनों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे जिससे बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
मोहाली में जहां हाईवे जाम हो गया तो वहीं जालंधर से फगवाड़ा हाईवे पर कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहले रोका गया और फिर उन्हें वहां से भेज दिया गया। दूल्हे को रोकने की वीडियो वहां पर मौजूद लोगों ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
उधर, मोहाली में प्रदर्शन के दौरान निहंग सुक्खा सिंह माणकपुर बंदर को लेकर पहुंचे। ऊपर क्लिक कर VIDEO में देखें पंजाब बंद…. *** ये खबरें भी पढ़ें….
पंजाब बंद के PHOTOS: प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं टिक सकते; व्यक्ति बोला- मैं डॉक्टर हूं, जाने दो जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में आज पंजाब बंद किया गया। बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
सभी जिलों में मार्केट बंद रहीं। प्राइवेट स्कूल बंद रखे गए। मोहाली में हाईवे जाम किया गया। बसों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही नॉर्मल रही। (पढ़ें पूरी खबर) *
सिखों की रिहाई के लिए 7 घंटे बंद रहा पंजाब: कार सवार को थप्पड़ मारा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार (21 अगस्त) को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया। बंद के दौरान बसों के साथ सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे। हालांकि ट्रेनों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। (पढ़ें पूरी खबर)
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar