राज्य

Video: घर में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, काबू करने को बुलानी पड़ी पूरी टीम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Video: घर में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, काबू करने को बुलानी पड़ी पूरी टीम

रिपोर्ट- हरीश द्विवेदी, सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी में रहवास इलाके में एक विशालकाय मगरमच्छ के पहुंचने से हड़कंप मच गया. मगरमच्छ 10 फीट से ज्यादा लंबा था. सोन नदी से सटे इलाके अमरपुर ग्राम पंचायत के रोजहा का यह मामला है. नदी का जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ आरक्षित इलाके को छोड़ रहवास इलाकों में पहुंच रहे हैं.

ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया. वन अमले ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर मर्सराहा घाट में स्वच्छंद विचरण के लिए सोन नदी में छोड़ दिया. जिलेभर में सोन घड़ियाल अभ्यारण के लिए 209 किलोमीटर का दायरा आरक्षित है.

बरसात के समय जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ सोन नदी को छोड़ पानी के सहारे रहवास इलाके में पहुंच जाते हैं.

📡 स्रोत: News18 Hindi MP

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi MP पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।