VIDEO: तिरंगे के रंग में जगमगाया बुर्ज खलीफा, भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुबई में दिखा शानदार नजारा
भारत ने शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर दुनियाभर में भारतीय प्रवासियों ने जश्न मनाया। दुबई का मशहूर बुर्ज खलीफा भी तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा। केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भारत और UAE की मजबूत दोस्ती की झलक दिखाई। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू समेत कई वैश्विक नेताओं ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
📡 स्रोत: NewsData.io