विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर भारत-सिंगापुर चौथी मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर में हैं। यह बैठक कल होगी। दोनों विदेश मंत्रियों ने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर की आधारशिला भी रखी।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने विश्वास जताया कि यह परिसर भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के नए दौर को दर्शाएगा और भारतीय प्रवासियों के लिए सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।