विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
26 अगस्त की फोन वार्ता के बाद हो रहा है यह दौरा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की यह यात्रा 26 अगस्त को यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा के साथ हुई टेलीफोन वार्ता के बाद हो रही है।
उस बातचीत के दौरान सिबीहा ने उन्हें ब्लैक सी (काला सागर) की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी थी और वहां समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता को बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की थी। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब ब्लैक सी क्षेत्र आर्थिक और सैन्य दृष्टि से बेहद संवेदनशील हो गया है।
रूस और यूक्रेन दोनों एक-दूसरे के व्यापारिक जहाजों, बंदरगाहों और ऊर्जा ढांचे पर लगातार हमले कर रहे हैं।