विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से दो दिवसीय भूटान दौरे पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 16, नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। भूटान के विदेश मामलों और बाह्य व्यापार मंत्री ल्योंपो डी.एन. धुंग्येल के निमंत्रण पर डॉ. जयशंकर भूटान की यात्रा कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान डॉ. एस. जयशंकर भूटान के विदेश मामलों और बाह्य व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
विदेश मंत्री भूटान नरेश और भूटान के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा का हिस्सा है।
फ़ाइल फ़ोटो