विदेश मंत्री जयशंकर ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 05, नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गी पार्मेलिन से मुलाकात की। राष्ट्रपति पार्मेलिन भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पार्मेलिन से मिलकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि भारत-ईएफटीए टीईपीए के वादे को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति राष्ट्रपति पार्मेलिन की प्रतिबद्धता सराहनीय है।
विदेश मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति पार्मेलिन की बैठक से विभिन्न क्षेत्रों में भारत और स्विट्जरलैंड के बीच सहयोग को और गति मिलेगी।