विदेश

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम

कई भारतीय विदेशों में जाकर बस गए हैं, तो कई छात्र वहां जाकर पढ़ाई करते हैं. तो वहीं कई लोग इलाज भी करवाने के लिए जाते हैं, ऐसे में उनके भारत में रहने वाले परिजन अक्सर उन्हें पैसे भेजते हैं. ये अब आम बात हो गई है. कई बार लोग निवेश या संपत्ति खरीदने जैसे कामों के लिए भी विदेश पैसे भेजते हैं.

लेकिन इसके भी अपने कुछ अलग नियम हैं, जिनका पालन करना भी बेहद जरूरी है. कितनी है पैसे भेजने की लिमिट? भारत में रहने वाला कोई व्यक्ति लिब्रलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत एक वित्त वर्ष यानी अप्रैल से मार्च के बीच अधिकतम 2.50 लाख डॉलर विदेश भेज सकता है.

ये सीमा सभी बैंकों और अलग-अलग विदेशी करेंसी के रूप में ट्रांसफर की जा सकती है. इस पैसे का इस्तेमाल विदेश में पढ़ाई, इलाज, ट्रैवल, बिजनेस, रिश्तेदारों की मदद, गिफ्ट या दान के लिए किया जा सकता है. विदेश में निवेश, बैंक अकाउंट खोलने या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी कुछ शर्तों के साथ पैसे भेजे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किन दस्तावेजों की है जरूरत?

विदेश पैसे भेजते समय बैंक को पैन कार्ड, पैसे भेजने का कारण, रकम, पैसे का स्रोत और जिसे पैसा भेजा जा रहा है उसकी जानकारी देनी होती है. बैंक KYC और दूसरे जरूरी नियमों की भी जांच करता है. जरूरत पड़ने पर बैंक आय, बैंक स्टेटमेंट या निवेश से जुड़े दस्तावेज मांग सकता है. 10 लाख रुपये से ज्यादा भेजने पर TCS

अगर एक वित्त वर्ष में LRS के तहत विदेश भेजी गई रकम 10 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है, तो TCS यानी टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स लग सकता है. 1 अप्रैल 2026 से शिक्षा और इलाज के लिए 10 लाख रुपये से जयादा की रकम पर 2% TCS है, जबकि अन्य चीजों के लिए ये दर 20 प्रतिशत है. हालांकि विदेश यात्रा के पैकेज पर अलग नियम लागू होते हैं.

<p style="text-alig

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।