विदेश

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश सचिव के साथ व्‍यापक मुद्दों पर की बातचीत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश सचिव के साथ व्‍यापक मुद्दों पर की बातचीत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू में नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ व्‍यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसमें परस्‍पर संबंधों को मजबूत करने और नेपाल के प्रधानमंत्री की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में दोनों विदेश सचिवों ने परस्‍पर हित से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की तथा सहयोग को और बढ़ाने की संभावनाओं की समीक्षा की। श्री मिस्री ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से भी बातचीत की और आगामी उच्‍चस्‍तरीय वार्ताओं के संबंध में भारत-नेपाल साझेदारी को बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

यह यात्रा इस महीने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्‍द्र शाह की प्रस्‍तावित भारत यात्रा के संबंध में हुई है। इस वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद श्री शाह की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।

दोनों पक्षों की व्‍यापार, संपर्क, ऊर्जा सहयोग, बुनियादी ढांचा विकास सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा करने की संभावना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।