विदेशी मुद्रा मामले में 'मेगा मिलेनियम' पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
23 अक्टूबर, नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा मामले में ‘मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड’ के दफ्तरों और अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ED दिल्ली से लेकर मुंबई तक कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
इस समूह के मुख्य व्यक्ति हरीश डेडिया हैं, जो मुंबई में रहने वाले एक कंसल्टेंट और व्यवसायी हैं। आरोप है कि कंपनी और उसके डायरेक्टर्स को दुबई और सिंगापुर की संदिग्ध कंपनियों से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई।
जांच एजेंसी को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चला है कि हरीश डेडिया ने अपने ही कर्मचारियों या डमी लोगों को डायरेक्टर बनाकर कई कंपनियां खड़ी की थीं। कंपनी बनने के एक साल के भीतर ही इन कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपये मिले। इसके बाद इस रकम को कई फर्जी कंपनियों के जरिए घुमाया गया।
अब तक की कार्रवाई में कई करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, भारतीय मुद्रा और कीमती सामान बरामद किए गए हैं।