राजनीति

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज़, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज़, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच शुरू

23 अक्तूबर 2026, चमोली: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच आज से चमोली जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू हो गई है। विकास भवन गोपेश्वर में स्थित वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के इंजीनियरों की ओर से मशीनों की जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में जांच के दौरान प्रमाणित मशीनों का ही उपयोग किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच प्रक्रिया पारदर्शिता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी की प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक संचालित होगी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी इसकी निगरानी की जाएगी।

वर्तमान में जिले में 1,130 बैलेट यूनिट (बीयू), 1,400 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 1,294 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं। जांच के दौरान एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वेयरहाउस में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

(

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।