विधानसभा अध्यक्ष 9 से 17 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 08, चंबा (हिमाचल प्रदेश): विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 9 से 17 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के साथ-साथ विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 9 अक्तूबर को वह भटियात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुलारा में माता मनसा देवी मंदिर तक संपर्क सड़क तथा ग्राम पंचायत मनहूता में सियूण खड्ड संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत ककीरा-जरेई में मगन्यूई से रुडबा तथा ग्राम पंचायत नैनीखड़ में रैणा से बलेरा संपर्क सड़क का शिलान्यास भी करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 12 अक्तूबर को ग्राम पंचायत नगाली के गांव रंगर तक संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे।
वह 13 अक्तूबर को ग्राम पंचायत मलुंडा में जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 14 अक्तूबर को ग्राम पंचायत अवां में उठाऊ जल आपूर्ति योजना के संवर्धन कार्य का उद्घाटन तथा 15 अक्तूबर को ग्राम पंचायत बलेरा के कूना-छलटूनी भिट-बलेरा जल आपूर्ति योजना के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 16 अक्तूबर को चंबा में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की मेजर गेम्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन दोपहर बाद वह बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 17 अक्तूबर को भरमौर में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति, बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उनका शेष प्रवास कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 9 से 17 अक्टूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। यह विषय स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियों और विकास योजनाओं के कार्यान्वयन से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अध्यक्ष का प्रवास विकास कार्यों को सीधे निगरानी में रखेगा, जिससे योजनाओं का समय पर और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि नए परियोजनाओं के शिलान्यास और कार्यक्रमों से रोजगार