राजनीति

विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता पर जोर

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचन की तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

29 सितम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, कानून-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, मतदान केंद्रों की सुविधाओं, कार्मिक व्यवस्था और विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का पहले से सत्यापन करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन आगामी एक माह के भीतर पूरा करने को कहा।

संलग्न- बैठक की फोटो

कैप्शन- आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू, निर्वाचन की तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।