राजनीति

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्वाचन आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्वाचन आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश

14 अक्तूबर 2026, देहरादून: देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में दोनों मंडलायुक्तों, पुलिस अधिकारियों, सभी जिलाधिकारियों और केंद्र व राज्य सरकार की 21 प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

देहरादून में आयोजित बैठक के दूसरे दिन जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और बलों की तैनाती की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक के पहले दिन जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच से संबंधित कार्यशाला भी आयोजित की गई।

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्धारित निर्वाचन कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

संलग्न- फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।