भोपाल

विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर बवाल, कांग्रेस पार्षद दानिश शब्बीर ने निशातपुरा थाने में दिया आवेदन, देखें वीडियो

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर बवाल, कांग्रेस पार्षद दानिश शब्बीर ने निशातपुरा थाने में दिया आवेदन, देखें वीडियो

भोपाल। करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। बयान को लेकर वार्ड 77 के कांग्रेस पार्षद दानिश शब्बीर ने निशातपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया है।

पार्षद दानिश का आरोप है कि विधायक द्वारा कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान आपत्तिजनक और माहौल को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर बयान की रिकॉर्डिंग के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंच से ऐसा बयान दिया, जिस पर अब राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्षद द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने के बाद मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस वायरल वीडियो और पूरे बयान की जांच कर कोई कार्रवाई करेगी? या फिर यह मामला सियासी बयानबाजी तक ही सीमित रह जाएगा?

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।