विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित

खरगोन/झिरन्या। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष बसंत अग्रवाल, अजा ब्लॉक अध्यक्ष नंदराम बेल्स, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच, उपसरपंच गौतम, नायक धर्मजी जायसवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।