राज्य

विदिशा में आरएसएस के 101 वर्ष पूरे होने पर शालेय विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदिशा में आरएसएस के 101 वर्ष पूरे होने पर शालेय विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

कक्षा पहली से बारहवीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूर्ण गणवेश में लिया भाग,

नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

विदिशा, अक्टूबर 26: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विदिशा में शालेय विद्यार्थियों का पथ संचलन निकाला गया। संघ के शालेय विद्यार्थी कार्य के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

तलैया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से संचलन की शुरुआत हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते बाल स्वयंसेवकों का स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवकांत तिवारी, जिला सह संघचालक रामकिशोर अग्रवाल और मुख्य वक्ता लखन विश्वकर्मा उपस्थित रहे। मध्य भारत प्रांत के घुमंतू कार्य प्रमुख लखन विश्वकर्मा ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि संघ के कार्य विस्तार में बाल स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

---------

बाइट — रामराज दागी, अध्यक्ष, सनातन हिंदू उत्सव समिति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।