राज्य

विदिशा : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पिंक ड्राइविंग लायसेंस शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
विदिशा : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पिंक ड्राइविंग लायसेंस शिविर का आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पिंक ड्राइविंग लायसेंस शिविर का आयोजन

विदिशा : कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जैन कॉलेज, विदिशा में परिवहन विभाग के सहयोग से किशोरी बालिकाओं एवं सशक्त वाहिनी अभियान की बालिकाओं हेतु पिंक ड्राइविंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 67 बालिकाओं के लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनाए गए। इस अवसर पर बालिकाओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री संतोष रघुवंशी, परिवहन विभाग से श्री राजेंद्र चंद्रवंशी, सशक्त वाहिनी की प्रशिक्षिका सुश्री पलक भार्गव सहित बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

शिविर के दौरान श्री संतोष रघुवंशी ने बालिकाओं को पिंक ड्राइविंग लायसेंस शिविर के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में जानकारी दी। वहीं परिवहन विभाग के श्री राजेंद्र चंद्रवंशी ने बालिकाओं को वाहन चलाने के नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।