विदिशा के बीजामंडल में नागपमंची पर ताला खुलवाने को लेकर फिर हंगामा! विधायक के 'चौखट पूजन' से शांत हुए लोग

Vidisha Bijamandal Dispute: विदिशा के ऐतिहासिक बीजामंडल में नागपंचमी पर पूजा के दौरान हंगामा हो गया. मंदिर का ताला खोलने की मांग पर हिंदू संगठनों और स्थानीय विधायक मुकेश टंडन के बीच तीखी बहस हुई. विधायक ने मंदिर को 'गोदाम' बताते हुए ताले की जगह शास्त्रों के अनुसार चौखट का पूजन कर विवाद शांत कराया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP