विदिशा- ग्यारसपुर के दो सेक्टरों में 21 अगस्त को लगेंगे जन विश्वास अभियान के शिविर
NEWS
विदिशा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत 21 अगस्त को ग्यारसपुर जनपद पंचायत के ग्यारसपुर और अटारीखेजड़ा सेक्टर में भ्रमण कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया जाएगा।
दोनों सेक्टरों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की टीमें पहुंचकर स्थानीय समस्याओं और योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगी।